बरेली (उप्र)। लाइसेंस बिना संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर को सील िकया गया है। औषधि िवभाग की टीम ने यह कार्रवाई कमालपुर गांव में संचालित मेडिकल स्टोर पर की। इस कार्रवाई के दौरान करीब 30 हजार रुपये मूल्य की एलोपैथिक दवाएं जब्त की गईं। साथ ही तीन दवाओं के नमूने लिए गए हैं।

यह है मामला

औषधि विभाग को कमालपुर गांव में मेडिकल स्टोर बिना वैध लाइसेंस के संचालित होने की शिकायत िमली थी। इस पर औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। मेडिकल स्टोर संचालक से औषधि विक्रय लाइसेंस दिखाने को कहा गया। मौके पर वैध लाइसेंस उपलब्ध नहीं कराया जा सका। इसके बाद टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया।

दवाएं जब्त, तीन नमूने लिए

कार्रवाई के दौरान स्टोर से बरामद लगभग 30 हजार की एलोपैथिक दवाओं को जब्त किया गया। इसके अलावा गुणवत्ता और वैधता की जांच के लिए तीन दवाओं के नमूने भी लिए गए। औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।