जयपुर (राजस्थान)। तीन दवाएं ‘नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी’ घोषित की गई हैं। औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने राज्यभर के औषधि नियंत्रकों को निर्देश जारी िकए हैं। निर्देशों में तीन दवाओं को नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी घोषित किया है। इन दवाओं के स्टॉक की जांच कर उन्हें बाजार से हटाने को कहा है। उनके निर्माण एवं वितरण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
यह आदेश 30 जून तक प्राप्त परीक्षण रिपोर्टों के आधार पर जारी किया गया है। यह जानकारी ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने दी। उन्होंने बताया कि इन दवाओं का उपयोग आमतौर पर दर्द, बुखार और विभिन्न प्रकार के बैक्टीरियल संक्रमणों के इलाज में किया जाता है।
ये दवाएं मिली अमानक
1. फ्लेमोस्टार-एआर टैबलेट्स (ऐसिक्लोफेनाक+पैरासिटामोल)
2. सेफिक्सीम डिस्पर्सिबल टैबलेट्स आईपी 100 मिग्रा एमोक्सिसिलिन
3. पोटैशियम क्लैवुलानेट टैबलेट्स आईपी (625 मिग्रा)










