प्रतापगढ़ (उप्र)। लाइसेंस बगैर चल रहा मेडिकल स्टोर सील किया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान करीब 58 हजार की दवाएं जब्त की गईं। एक संदिग्ध दवा का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
यह है मामला
औषधि निरीक्षक शिव कुमार नायक ने बताया कि ग्राम बरहूपुर में गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान बिना नाम से संचालित मेडिकल स्टोर अवैध रूप से चलता मिला। कार्रवाई के समय फर्म संचालक प्रदीप कुमार सरोज मौके पर मौजूद थे। टीम ने स्टोर से लगभग 58 हजार की दवाएं जब्त कर लीं। वहीं एक संदिग्ध दवा का सैंपल परीक्षण के लिए लिया है। दवा की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
छापेमारी की सूचना मिलते ही आसपास के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। विभाग ने संकेत दिए हैं कि आगे भी यह जांच अभियान जारी रहेगा।










