श्रावस्ती (उप्र)। प्रतिबंधित सिरप बेचने वाले दवा व्यापारी की संपत्ति कुर्क की गई है। सोनवा थाने की पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की। आरोपित की 33 लाख 85 हजार 407 रुपये की संंपत्ति पर कार्रवाई की है। अवैध धन से खरीदे गए वाहनों को कुर्क कर बैंक खाते को भी फ्रीज कर दिया।
यह है मामला
आरोपी माता प्रसाद नाग की नासिरगंज बाजार में दवा दुकान है। नवंबर माह में औषधि निरीक्षक श्रीकांत गुप्ता ने दुकान की जांच की थी। यहां से बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित कोडीन फास्फेड युक्त औषधि की िबक्री होना पाया गया। इसका बिल उनकी ओर से प्रस्तुत नहीं किया गया था। इस मामले में सोनवा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने माता प्रसाद के पुत्र रोहित नाग की भी इसमें संलिप्तता पाई। मुकदमे में उनका नाम बढ़ाया गया। मामला न्यायालय पर विचाराधीन है।
अपर सत्र न्यायाधीश सौरभ सक्सेना के आदेश पर आरोपितों की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति कुर्क की गई। 21 लाख की स्कार्पियो व सात लाख के डटसन वाहन को भी जब्त किया है। बैंक खाते की धनराशि को फ्रीज करा दिया है।










