नई दिल्ली। FSSAI ने वटावे और ग्लोबल हेल्थफिट के प्रोडक्ट बैन किए हैं। एफएसएसएआई ने भयह कार्रवाई भ्रामक दावों और नियमों के उल्लंघन के मामले में की। न्यूट्रास्यूटिकल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी वटावे हेल्थकेयर तथा हेल्थ एंड वेलनेस कंपनी ग्लोबल हेल्थफिट रिटेल के खिलाफ कार्रवाई की है।

वटावे हेल्थकेयर के फोलिन्यूरो सिरप और ग्लोबल हेल्थफिट रिटेल इंडिया के ट्रू विटामिन प्रोडक्ट पर प्रतिबंध लगाया है। न्यूट्रास्यूटिकल शब्द पोषण और औषधीय शब्दों को मिलाकर बना है। न्यूट्रास्यूटिकल उत्पाद ऐसे पदार्थ होते हैं जो बीमारियों से बचाव या इलाज में सहायता प्रदान करते हैं। वटावे हेल्थकेयर को फोलिन्यूरो सिरप के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है।

उत्पाद के नाम में न्यूरो शब्द और पैकेजिंग पर बने मस्तिष्क का चित्र संदेह जगाता है। इससे संदेश जाता है कि यह सिरप मस्तिष्क या तंत्रिका तंत्र की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करता है। इस तरह का दावा उपभोक्ताओं को गुमराह करता है। यह खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रविधानों का उल्लंघन है।

ग्लोबल हेल्थफिट रिटेल इंडिया के प्रोडक्ट न्यूहर्ब्स ट्रू विटामिन की बिक्री भी रोक दी गई है। बताया कि उत्पाद के नाम में इस्तेमाल किया गया ट्रू विटामिन शब्द उपभोक्ताओं को भ्रमित कर सकता है। कंपनी से कहा गया है कि वह 30 दिनों के भीतर कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट (एटीआर) जमा करे।