बरेली (यूपी)। दवा फर्म पर रेड कर दवाओं की खरीद-बिक्री पर रोक लगाई गई है। औषधि विभाग ने ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। Blinkit से जुड़ी फर्म मेसर्स मूनस्टोन वेंचर एलएलपी पर छापेमारी की। जांच में गंभीर अनियमितताएं मिली। विभाग ने फर्म की दवाओं की खरीद-बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
यह रेड Blinkit से ऑनलाइन दवा मंगाने के बाद अनियमितताओं मिलने पर की गई। औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने टीम के साथ नेकपुर स्थित फर्म पर जांच की। दवा बिक्री लाइसेंस, खरीद-बिक्री के अभिलेख और स्टॉक में रखी दवाओं को जांचा। इस दौरान पांच प्रकार की एलोपैथिक दवाओं के रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में गंभीर मिला।
औषधि विभाग ने सभी कमियों को दर्ज किया। फर्म को अगले आदेश तक दवाओं के क्रय-विक्रय पर रोक लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए सहायक आयुक्त औषधि को भेज दी गई है।










