तिरुपति (आंध्र प्रदेश)। श्री सिटी फार्मा प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट का मामला सामने आया है। इस हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, दस अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सत्यवेदु मंडल स्थित श्री सिटी औद्योगिक क्षेत्र में यह हादसा हुआ। कंपनी के बॉयलर में विस्फोट हो गया। पुलिस, दमकल और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। फिलहाल विस्फोट के कारणों की जांच जारी है।

फार्मा यूनिट में हुआ हादसा

श्री सिटी के एक फार्मास्यूटिकल यूनिट में हादसा हुआ। बॉयलर में विस्फोट से श्रमिक चपेट में आ गए। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। दस अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। अधिकारियों ने पूरे परिसर का निरीक्षण शुरू कर दिया है। बॉयलर विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारी फिलहाल तकनीकी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।