हाजीपुर (बिहार)। अवैध मेडिकल स्टोर पर रेड कर 47 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। ड्रग इंस्पेक्टर ने अजिपुर चांदे गांव स्थित एक दवा दुकान की जांच की। जांच के दौरान पाया कि दवा दुकान का लाइसेंस नहीं है। अवैध रूप से दवा की दुकान चलाई जा रही थी। दुकान में बिक्री के लिए रखी 47 प्रकार की दवाओं को जब्त कर लिया है। ड्रग इंस्पेक्टर संदीप साह ने बताया कि एडीसी के निर्देश पर यह छापेमारी की।
यह है मामला
सूचना मिली थी कि मेडिकल दुकान पर अवैध रूप से दवाओं की बिक्री हो रही है। ड्रग इंस्पेक्टर संदीप साह ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी। अजिपुर चांदे गांव स्थित एक दवा दुकान की जांच की। जांच के दौरान पाया कि दवा दुकान का लाइसेंस नहीं है। अवैध रूप से दवा की दुकान चलाई जा रही थी। दुकान में बिक्री के लिए रखी 47 प्रकार की दवाओं को जब्त कर लिया है। अवैध रूप से दवा बेचने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। अवैध रूप से दवा बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है।










