मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की। औषधि विभाग की टीम के साथ दवा दुकान पर रेड की। जांच के दौरान दुकान का संचालन अवैध मिला। मेडिकल स्टोर में मिली दवाइयां और औषधीय उत्पाद जब्त कर लिए। दुकान संचालक बिहारी गांव निवासी मनोहर है। संचालक को अभी हिरासत में नहीं लिया है। उसे समन के माध्यम से उपस्थित होने को बुलाया जाएगा।
वैध लाइसेंस के बिना संचालित हो रही थी दुकान
टीम ने मधवापुर स्थित दवा दुकान की जांच की। दुकान बिना वैध लाइसेंस के संचालित पाई गई। अधिकारियों ने वहां उपलब्ध दवाइयों और अन्य उत्पादों को जब्त कर लिया।
टैबलेट, कैप्सूल और इंजेक्शन समेत कई दवाएं जब्त
दुकान से विभिन्न औषधीय उत्पाद बरामद किए गए। इन सभी दवाओं को जब्त कर सूची तैयार की है। इनमें टैबलेट, कैप्सूल, सिरप, इंजेक्शन, ड्रॉप्स, क्रीम आदि शामिल हैं। आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।





