रानियां, सिरसा (हरियाणा)। दुकान पर रेड कर 50 लाख की नशीली दवाएं जब्त की हैं। पुलिस ने मेडिकल नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई की है। सीआईए की टीम ने कबीर चौक के पास एक दुकान पर दबिश दी। मौके से तीन युवकों को पकड़ा है। बरामद दवाओं में 97 हजार 170 नशीली गोलियां और 2985 कैप्सूल शामिल हैं। पकड़े गए युवकों की पहचान सुनील कुमार, अजय कुमार और सागर कुमार के रूप में हुई है।
मेडिकल नशे का कारोबार सहन नहीं : एसपी
कार्रवाई के बाद ड्रग्स इंस्पेक्टर को मौके पर बुलाया गया। एसपी दीपक सहारन ने कहा कि मेडिकल नशे का कारोबार नहीं होने दिया जाएगा। तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।





