प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

बादशाहपुर। प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित हुआ है। वजीराबाद गांव स्थित जय शीतला मेडिकल एंड जनरल स्टोर से प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुई थी। इस मामले में अदालत ने संचालक दिनेश चंद यादव को भगोड़ा घोषित कर दिया है। करीब आठ साल पुराने इस मामले में आरोपित लंबे समय से फरार है। अदालत ने उसकी संपत्ति की सूची तैयार कर पेश करने का निर्देश दिया है। सीआरपीसी की धारा 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

भारी मात्रा में बरामद नशीली दवाएं

ड्रग्स कंट्रोलर विभाग ने वर्ष 2018 में स्टोर पर छापा मारा था। इस दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा मिली थीं। विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू हुई। सुनवाई के दौरान दिनेश चंद्र यादव अदालत में पेश नहीं हुआ। 21 अगस्त को उसके खिलाफ जारी उद्घोषणा की तामील हुई थी। निर्धारित अवधि बीतने के बाद अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। सात नवंबर को हुई सुनवाई में कोई गवाह पेश नहीं हुआ।

अब आगे बढ़ेगी कुर्की की प्रक्रिया

अदालत ने ड्रग्स कंट्रोलर को 11 दिसंबर के लिए दोबारा समन जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही जांच अधिकारी से आरोपित की संपत्ति की सूची पेश करने को कहा है। इससे कुर्की की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकेगी।

 

Related Posts

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

गुरुग्राम (हरियाणा)। दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर हुई है। दवाओं के तीन नमूनों की जांच करवाई गई थी। इस मामले में ड्रग कंट्रोलर विभाग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 1 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 1 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 2 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 2 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 13 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील