दवा नीति का विरोध शुरू

श्रीगंगानगर (राजस्थान)। अमेरिकी दवा प्रशासन (एफडीए) की स्वीकृति के बिना मरीजों को दवा देने की नीति का विरोध होने लगा है। डॉक्टरों का मानना है कि परीक्षण के अधिकार (राइट टू ट्राई) के चलते घातक बीमारियों से पीड़ित लोगों को एफडीए की अनुमति बिना दवाई देना घातक सिद्ध हो सकता है।

गौरतलब है कि अमेरिका में किसी भी दवा को उपयोग में देने से पहले उसे कई तरह के चिकित्सकीय परीक्षणों से गुजरना होता है। अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) सारी प्रक्रिया को देखती है। एफडीए की मंजूरी मिलने पर ही संबंधित दवा कंपनी उसे सप्लाई करती है। तभी मरीज पर परीक्षण के लिए उक्त दवा दी जा सकती है। अब जो नई नीति लाई जा रही है, उससे एफडीए से किसी डॉक्टर को अनुमति लेने की जरूरत नहीं रहेगी। रोगी को सीधे दवा उपलब्ध कराई जा सकेगी। डॉक्टरी पेशे से जुड़े लोगों को चिंता है कि इस विधेयक से डॉक्टरों और दवा कंपनियों की भी जिम्मेदारी कम हो जाएगी और इन पर आंच नहीं आएगी। साथ ही विधेयक एफडीए द्वारा औषधियों की मंजूरी में रोक लगाने की दर में कमी लाएगा।

बताया जा रहा है कि इस विधेयक में इस बात का खास ध्यान रखा गया है कि मरीज को जरूरत होने पर दवा तत्काल उपलब्ध कराई जा सकेगी। उसे अनुमति के लिए रुकना नहीं होगा। जबकि वर्तमान में डॉक्टर को अनुमति की प्रतीक्षा करनी होती है। राइट टू ट्राई विधेयक पर हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की एनर्जी एवं कॉमर्स समिति विचार कर रही है। करीब 300 मेडिकल विशेषज्ञों ने इस समिति से पत्र लिखकर कहा है कि इस तरह के विधेयक से एफडीए कमजोर होगा। वैसे भी एफडीए मरीजों के 99 फीसदी आवेदन को स्वीकृति देता ही है। पत्र में कहा गया है कि कुछ विशेष मामलों में ‘राइट टू ट्राय’ विधेयक सही हो सकता है, परंतु फिर भी ये तरीका दिशाभ्रमित करने वाला है। इससे फायदे के स्थान पर नुकसान हो सकता है। इस विधेयक से कमजोर मरीजों और उनके परिवारों को गलत उम्मीद जागेगी और यह उम्मीद एफडीए की घटती भूमिका की कीमत पर होगी।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 16 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा