परिवार नियोजन मामले में असंतोषजनक स्थिति मानते हैं स्वास्थ्य मंत्री नड्डा

नई दिल्ली: विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने चिंता जताते हुए कहा कि कुल जन्म दर (टीएफआर) और आबादी स्थिरता के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 100 से ज्यादा जिलों में सूक्ष्म नियोजन की जरूरत है। टीएफआर प्रति महिला जन्म लेने वाले बच्चों की औसत संख्या है और भारत में टीएफआर लक्ष्य में मात्र 2.1 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा कि परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी में कमी आई है। परिवार कल्याण के दायरे में किस प्रकार पुरुषों को लाया जाए, इसका विश्लेषण होना चाहिए।
 टीएफआर को 2.1 फीसद तक लाने के लक्ष्य को चुनौती बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जहां तक शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर और पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर का सवाल है, भारत में गिरावट की दर विश्व औसत से तेज है।
देश के 24 राज्य 2.3 फीसद तक पहुंच गए हैं। हमें उन राज्यों के लिए रणनीति बनानी होगी जहां यह कम नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि देश के 23 जिलों में टीएफआर चार फीसद से ऊपर हैं। इनमें से 11 जिले उत्तर प्रदेश के हैं जबकि बिहार के आठ और राजस्थान व मध्य प्रदेश के दो-दो जिले हैं।
उन्होंने कहा कि हमें इन जिलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। देश में 123 जिले ऐसे हैं जहां टीएफआर तीन से 3.9 फीसद के बीच है। नड्डा ने ‘जिम्मेदारी निभाओ, प्लान बनाओÓ विषयपर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में कहा कि इन 123 जिलों के साथ ही 23 और जिलों पर ध्यान देने और रणनीति बनाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि देश में यह सोच है कि परिवार में एक लड़का होना चाहिए और इससे यह मुद्दा प्रभावित होता है। स्वास्थ्य राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने जनसंख्या वृद्धि पर चिंता जाहिर करते हुए इसे रोकने के उपायों पर जोर दिया। सरकार मानती है कि जनसंख्या वृद्धि स्वास्थ्य सुधार के राह में बड़ी बाधा है। मिलकर इस दिशा में प्रयास करना होगा।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन