संक्रमण की दवा माउथवॉश में कीड़ा मिलने से मचा बवाल

छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश)। संक्रमण की दवा माउथवॉश में कीड़ा मिलने का मामला प्रकाश में आया है। इसके चलते बवाल बच गया है। कोल्ड सिरप से 25 बच्चों की मौत के बाद भी सरकारी अस्पतालों में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर लापरवाही थम नहीं रही। जेपी जिला अस्पताल में इन मामलों ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इससे पहले फफूंद लगी दवा की शिकायत मिली थी। अभी इसकी जांच पूरी भी नहीं हुई और मरीज को कीड़े जैसी आकृति वाला माउथ वॉश दे दिया गया। महज तीन दिन में दो शिकायतों ने यह संकेत दे दिए है कि व्यवस्था में सुधार के दावे जमीनी हकीकत में नहीं उतर पाए हैं।

तीन जनवरी को मरीज सतीष सेन ने आरोप लगाया कि अस्पताल से दी गई दवा में फफूंदी जमी हुई थी। इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से की। दवा की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। 6 जनवरी को मनीष नामक युवक को गले के संक्रमण के इलाज के लिए माउथ वॉश दिया गया। इसमें कीड़े जैसी आकृति दिखाई देने की शिकायत दर्ज कराई है।
दवाओं पर संदेह

दवाओं को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। इनमें दर्द निवारक डिक्लोफेनाक 50 एमजी टैबलेट और 50 एमएल का क्लोरहेक्सिडिन माउथ वॉश आईपी 0.2 प्रतिशत शामिल है। माउथ वॉश का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। उसमें दिख रही संदिग्ध वस्तु की पुष्टि की जाएगी।

सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने दोनों शिकायतों को गंभीर माना है। पांच सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है। टीम को अस्पताल की फार्मेसी, ड्रग स्टोर के पूरे स्टॉक की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए हैं।

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 27 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी