एसिडिटी की दवा दे रही ये साइड इफेक्ट, रहें अलर्ट

नई दिल्ली। एसिडिटी की दवा के सेवन से साइड इफेक्ट सामने आ रहे हैं। ये दवाएं न केवल हड्डियों को कमजोर बना रही हैं, बल्कि दिमागी बीमारी का भी खतरा बढ़ा रही हैं। इसके चलते आपको सचेत रहने की जरूरत है।

एसिडिटी से ग्रस्त कई लोग प्रोटॉन पंप इनहिबिटर जैसी दवाओं का सेवन करते हैं। ये दवाएं पेट में बनने वाली एसिड की मात्रा को कम करके राहत देती हैं। लेकिन लंबे समय तक इन दवाओं का इस्तेमाल गंभीर स्वास्थ्य समस्या पैदा कर सकता है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इन दवाओं के इस्तेमाल से हड्डियों की कमजोरी और डिमेंशिया जैसी दिमागी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

डिमेंशिया का खतरा

एक शोध में पाया गया है कि पीपीआई दवाओं का इस्तेमाल चार साल से ज्यादा समय तक करने पर डिमेंशिया का खतरा बढ़ सकता है। यह दवाएं दिमाग में बनने वाले बीटा एमिलॉयड प्रोटीन पर प्रभाव डालती हैं, जो डिमेंशिया जैसी मानसिक बीमारियों से जुड़ा होता है। एसिडिटी की दवाओं का लंबे समय तक इस्तेमाल शरीर में जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स के ऑब्जर्ब को भी कम कर सकता है।

इससे हड्डियों में कमजोरी और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ता है। पेट में एसिड की मात्रा कम होने से हानिकारक बैक्टीरिया का विकास होता है और इससे फूड पॉइजनिंग और गंभीर संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है। इन दवाओं को लंबे समय तक लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है. ओमेप्राजोल जैसी दवाएं अधिकतम 14 दिनों तक ही ली जानी चाहिए। अगर कोई सुधार नहीं होता, तो इलाज के लिए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 19 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर