अवैध दवा की बिक्री और भ्रामक विज्ञापनों पर कार्रवाई की

हैदराबाद (तेलंगाना)। अवैध दवा की बिक्री और भ्रामक विज्ञापनों पर कार्रवाई की गई है। ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) ने विशेष अभियान मेेंं बिना लाइसेंस वाले मेडिकल प्रैक्टिशनर्स, अनधिकृत दवा बिक्री और भ्रामक विज्ञापनों को लेकर कार्रवई की। राज्य भर में कुल 13 ठिकानों से दवाएं जब्त की गई।

अधिकारियों ने सिद्दीपेट जिले के बेगमपेट गांव में एक झोलाछाप के क्लीनिक पर रेड की। यहां अवैध रूप से दवा का भंडारण किया गया था। मारुति फस्र्ट एड सेंटर के नाम से के. रामंजनेयुलु द्वारा संचालित इस क्लीनिक में बिना वैध ड्रग लाइसेंस के 14 तरह की दवाइयां मिली। इन दवाओं में लाइनज़ोलिड और एमोक्सिसिलिन जैसे एंटीबायोटिक शामिल हैं। जब्त किए स्टॉक की कीमत 30 हजार रुपये बताई गई है।

दूसरे मामले में, टीम ने मालकपेट में दावाफर-एक्सटी टैबलेट (फेरस एस्कॉर्बेट, फोलिक एसिड और जिंक) जब्त की। इसे खाद्य लाइसेंस के तहत न्यूट्रास्युटिकल उत्पाद के रूप में गलत तरीके से बेचा जा रहा था। दिल्ली में विक्स फार्मा इंटरनेशनल द्वारा निर्मित इन टैबलेट को दवा के रूप में वर्गीकृत किया था। वहीं, असत्यापित औषधीय दावों को बढ़ावा देने वाले भ्रामक विज्ञापनों पर भी कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने 11 उत्पादों को जब्त कर लिया, जो मासिक धर्म संबंधी विकार, मधुमेह, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और गठिया जैसी बीमारियों को ठीक करने का झूठा दावा करते थे। डीसीए ने 28 रक्त केंद्रों का निरीक्षण भी किया और 14 केंद्रों पर उल्लंघन पाया गया। इनमें से चार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

 

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 9 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 13 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 29 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट