गर्भवती महिला को एक्सपायर ग्लूकोज चढ़ाने पर की कार्रवाई

लखनऊ (उप्र)। गर्भवती महिला को एक्सपायर ग्लूकोज चढ़ाने पर कार्रवाई करने का मामला प्रकाश में आया है। काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला को एक्सपायर ग्लूकोज चढ़ा दिया गया। इस पर दो स्टाफ नर्स और एक फार्मासिस्ट पर कार्रवई की जा रही है। तीन सदस्यीय कमेटी ने मामले की जांच पूरी कर ली है और तीनों को दोषी पाया है। कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है।

पीडि़ता के जेठ नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि काकोरी के नरौना गांव निवासी उनके भाई की पत्नी काजोल गर्भवती थी। उसे दर्द हुआ तो सीएचसी में भर्ती कराया। ऑपरेशन से प्रसव हुआ। ऑपरेशन के बाद प्रसूता को वार्ड में शिफ्ट किया गया था। अगले दिन सुबह प्रसूता की अचानक हालत बिगडऩे लगी।

परिजनों का आरोप है कि एक्सपायर डेट का ग्लूकोज चढऩे से प्रसूता की तबीयत बिगड़ी थी। प्रसूता के मुंह से झाग निकलने लगा था। आननफानन में महिला को क्वीन मेरी शिफ्ट किया गया। लापरवाही से गुस्साएं परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया था। पीड़िता के परिवारीजनों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर दोषी स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। घटना के वक्त ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के भी बयान दर्ज किए गए।

सीएमओ डॉ एनबी सिंह ने बताया कि कमेटी ने जांच पूरी कर ली है। ऑपरेशन थिएटर की इंचार्ज स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स को दोषी पाया गया है। इसमें एक नर्स का ट्रांसफर किया जा सकता है। बाकी दो कर्मचारियों को खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 14 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़