नई दिल्ली। बेहोशी की दवा ब्यूपिवकेन का इस्तेमाल तुरंत बंद करने की सलाह दी गई है। यह सलाह इंिडयन सोसायटी ऑफ एनेस्थीिसयोलॉिजस्ट (आईएसए) ने दी। यह कदम स्पाइनल एनेस्थीसिया के दौरान सामने आई गंभीर घटनाओं के बाद उठाया गया है।
आईएसए ने कहा है कि सभी एनेस्थीसियोलॉजिस्ट थेमिस कंपनी की ब्यूपिवकेन दवा का उपयोग ने करें। इस दवा का इस्तेमाल स्पाइनल एनेस्थीसिया और अन्य उद्देश्यों के लिए िकया जाता है। यह एडवाइजरी इसलिए जारी की गई है क्योंकि स्पाइनल एनेस्थीसिया में इस दवा के उपयोग के बाद गंभीर प्रतिकूल घटनाएं सामने आई हैं। इस मामले की जांच अभी जारी है। अगली सूचना तक Bupivacaine का उपयोग न करने की सलाह दी जाती है। यह सलाह मरीजों की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखकर जारी की गई है।
इन मरीजों को दी जाती है ये दवा
बता दें कि ब्यूपिविकेन एक स्थानीय एनेस्थेटिक है। इसका इस्तेमाल सर्जरी से पहले शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द महसूस होने से रोकने के लिए किया जाता है। यह दवा आमतौर पर प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को सी-सेक्शन डिलिवरी से पहले दी जाती है। इसके अलावा हर्निया की सर्जरी, दांतों के इलाज, घुटना या कूल्हे के ऑपरेशन से पहले दी जाती है।
इस दवा का इंजेक्शन पीठ के नीचे, पीछे स्पाइन में दिया जाता है। इसमें कमर के नीचे का हिस्सा सुन्न हो जाता है। इससे महिलाओं को डिलिवरी के दौरान दर्द महसूस नहीं होता। नॉर्मल डिलीवरी के दौरान भी एपिड्यूरल के जरिए लेबर पेन कम करने में इसका उपयोग किया जाता है। कई मरीजों में सर्जरी के बाद तेज दर्द को कम करने के लिए भी इसे दिया जाता है।










