एंटीबायोटिक दवाएं अस्पतालों में हो रहीं बेअसर

नई दिल्ली। एंटीबायोटिक दवाएं अस्पतालों में बेअसर हो रहीं हंंै। इसके चलते महामारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) की नई रिपोर्ट ने यह गंभीर चेतावनी जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में एंटीबायोटिक-प्रतिरोधी बैक्टीरिया के मामलों में 91 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे कई दवाएं अब प्रभावी नहीं रह गई हैं।

आइसीएमआर की यह रिपोर्ट अस्पतालों से प्राप्त कल्चर-पॉजिटिव नमूनों के विश्लेषण पर आधारित है। रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वाधिक संक्रमणों के लिए ग्राम निगेटिव बैक्टीरिया जिम्मेदार होते हैं। ये बैक्टीरिया तेजी से दवाओं के प्रति प्रतिरोध विकसित कर रहे हैं। इससे उपचार और चुनौतीपूर्ण हो गया है। ये बैक्टीरिया रक्त, पेशाब, सीएसएफ और श्वसन तंत्र के संक्रमण का प्रमुख कारण है।

आइसीयू में विशेष रूप से चिंताजनक स्थिति सामने आई है। यहां एसिनेटोबैक्टर बाउमानी में 91 प्रतिशत तक एंटीबायोटिक प्रतिरोध दर्ज किया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) इस बैक्टीरिया को गंभीर प्राथमिक पैथोजन की सूची में रखता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ये जीन नई, अत्यधिक प्रतिरोधी सुपरबग प्रजातियों को जन्म दे सकते हैं। आइसीएमआर ने इस संकट से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत बताई है। संक्रमण नियंत्रण के उपायों और एंटीबायोटिक के तार्किक इस्तेमाल पर जोर दिया है।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 9 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 18 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस