आयुर्वेदिक दवाइयां चार गुणा हुई महंगी, ये है कारण

वाराणसी। आयुर्वेदिक दवाइयां चार गुणा हुई महंगी हो गई हैं। इससे रोगियों के इलाज में दिक्कतें आने लगी हैं। इसके पीछे मुख्य कारण पिछले 2 साल से पारे की उपलब्धता में आई कमी को बताया जा रहा है। पारे की कमी ने आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण पर बुरा असर डाला है।

गौरतलब है कि आयुर्वेद में असाध्य रोगों को ठीक करने में अन्य दवाओं के साथ पारे का प्रयोग किया जाता है और यह दवा की गुणवत्ता को बढ़ाता है। यह कई बीमारियों को ठीक करता है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के रस शास्त्र विभाग के विभाग अध्यक्ष की ओर से इसको लेकर पीएम मोदी को पत्र भी लिखा गया। पत्र में पारे की उपलब्धता जल्द कराए जाने की मांग की गई है। प्रो. आनंद चौधरी बताया कि आम लोगों के लिए पारा यानी मर्करी जहर होता है। इसका प्रयोग नहीं होना चाहिए, लेकिन आयुर्वेद में ये विष से अमृत बन जाता है।

प्रो. चौधरी के अनुसार पारद या पारा का उपयोग भारत में पांचवीं शताब्दी से शुरू हुआ। अनुसंधान के बाद इसका प्रयोग पूर्ण रूप से दवाओं में होने लगा। अंतरराष्ट्रीय बैन लगने से मर्करी का व्यापार बंद हो गया तो इसका दुष्प्रभाव भारत पर भी पड़ा है। बाकी सभी उद्योगों में मर्करी बैन हो ये जरूरी है, लेकिन आयुर्वेद में मर्करी जीवनदान के रूप में देखी जाती है।

आनंद चौधरी ने बताया कि बैन के बाद मर्करी की उपलब्धता एकदम कम हो गई। बाजार में यह चार गुना दामों में उपलब्ध हो रहा है। इस वजह से मरीज का इलाज प्रभावित हो रहा है। यह समस्या चिकित्सकों और दवा बनाने वालों दोनों के लिए है। इसके साथ ही मरीज के लिए भी है। डॉक्टर के सामने समस्या यह है कि वह अपने मरीज को कैसे समझाएं कि इन दवाओं की शॉर्टेज क्यों है। इनके दामों में इतनी बढ़ोतरी हो गई है।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 9 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 18 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस