कफ सिरप मामले में हाईकोर्ट ने दो आरोपियों को नहीं दी जमानत

इलाहाबाद (उप्र)। कफ सिरप मामले के दो आरोपियों को हाईकोर्ट ने जमानत नहीं दी है। कोर्ट ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर कड़ा रुख अपनाया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नकली कफ सिरप तस्करी के दो सरगनाओं को कानूनी राहत देने से इनकार कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से साफ मना कर दिया है।

हाईकोर्ट ने आरोपी सिंटू उर्फ अखिलेश प्रकाश और आकाश मौर्य की याचिकाओं को खारिज कर दिया। याचिकाकर्ताओं ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने और गिरफ्तारी पर स्टे की मांग की थी। पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए सख्त टिप्पणी की है। कहा कि याचिकाकर्ताओं पर समाज के विरुद्ध अपराध करने का आरोप है। यह गंभीर प्रकृति का अपराध है। इस मामले में राहत देने का कोई आधार नहीं बनता है। प्रकाश और मौर्य एक बड़े नार्कोटिक्स सिंडिकेट के मुख्य सरगना माने जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार दोनों ने तस्करी की बड़ी चेन तैयार कर रखी थी। यह नेटवर्क फर्जी कंपनियों और जाली दस्तावेजों के सहारे चल रहा था। इन फर्जी फर्मों की आड़ में नशीली कफ सिरप की अवैध खेप सप्लाई की जाती थी।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन