इस कैप्सूल और टैबलेट की बिक्री पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

फरीदकोट (पंजाब)। इस कैप्सूल और टैबलेट की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। 75 एमजी से ऊपर के फॉर्मूलेशन वाले प्रीगैबलिन कैप्सूल और टैबलेट पर बैन लगाया गया है। डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर ने कहा कि इस दवा का इस्तेमाल कुछ गलत तत्वों द्वारा नशे के रूप में किया जाता है। पंजाब को नशा मुक्त बनाने के सपने को साकार करने के लिए ये आदेश जारी किए हैं।

थोक व खुदरा विक्रेता, केमिस्ट, अस्पताल फार्मासिस्ट आदि मूल पर्चे के बिना प्रीगैबलिन 75 मिलीग्राम नहीं बेचेगा। विक्रेता यह भी सुनिश्चित करेंगे कि बेची गई प्रीगैबलिन 75 मिलीग्राम की गोलियां और कैप्सूल भी रिकॉर्ड में रखे जाएंगे। इनका खरीद-बिक्री का बिल भी रखा जाएगा। गोलियों की खरीद की तारीख और गोलियों की संख्या आदि जैसी चीजों की मुहर भी लगाई जाएगी।

आदेशों के अनुसार, विक्रेता यह भी सुनिश्चित करेंगे कि खरीदार ने मूल पर्चे पर यह दवा पहले किसी अन्य दुकान से नहीं खरीदी है। ग्राहक को दवा पर्चे में उल्लिखित दिनों से अधिक समय तक उपलब्ध न कराई जाए। ये आदेश 13 दिसंबर, 2025 तक लागू रहेंगे। केवल उन्हीं रोगियों को जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के मेडिकल स्टोर पर यह दवा उपलब्ध होगी, जिन्हें वास्तव में इस दवा की आवश्यकता है। रेडक्रॉस सचिव को इस दवा की बिक्री का रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 9 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 10 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया