प्रतिबंधित दवा की ट्रेन से तस्करी, आरोपी तस्कर गिरफ़्तार

सहारनपुर (उप्र)। प्रतिबंधित दवा की तस्करी करने वाले युवक को गिरफ्तार करने में आरपीएफ को सफलता मिली है। आरोपी ट्रेन के जरिए प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई करता था। तस्कर से पुलिस ने भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद की है।

यह है मामला

जानकारी अनुसार ट्रेन संख्या-14681 दिल्ली जालंधर सुपर फास्ट की चैकिंग के दौरान सहारनपुर स्थित लकड़ी के पुल के पास प्लेटफार्म नंबर छह पर एक व्यक्ति अपने साथ दो बैग लिए बैठा दिखाई दिया। पुलिस ने इस व्यक्ति को जब बैग चैक कराने को कहा तो वह घबरा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि बैग में अलग-अलग प्रकार की दवाइयां हंै। बैग की तलाशी में 101 अलग-अलग कंपनियों की दवाइयां मिली हंै और इनकी कीमत एक लाख 38 हजार 924 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी यतेन्द्र गौतम पुत्र हरिशंकर गौतम निवासी दयाल कालोनी हकीकत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 26 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी