नशीली गोलियां स्पीड पोस्ट के जरिए भेजी, दो अरेस्ट

रायपुर। नशीली गोलियां स्पीड पोस्ट के जरिए भेजने का मामला पकड़ में आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो प्राक्सीवान प्लस जब्त की है। इन टेबलेट को गुजरात की एक कंपनी से स्पीड पोस्ट के जरिए मंगाया गया था। आरोपियों के कब्जे से कुल 200 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो प्राक्सीवान प्लस जब्त की गई है। इसकी कीमत एक लाख रुपये आंकी गई है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

यह है मामला

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि ग्राम खादी उद्योग भंडार अशोक विहार में दोपहिया वाहन सवार दो युवक अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखे हुए हंै। इसके चलते पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनोंं ने अपना नाम सैबी ए बेंजामिन और अश्वनी पाल निवासी रायपुर बताया। उनके पास से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो प्राक्सीवान प्लस मिली।

आरोपी सैबी ए बेंजामिन और अश्वनी पाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 200 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो प्राक्सीवान प्लस, 02 नग मोबाइल फोन, नकद 500 रुपये और वाहन जब्त किया गया। इसकी कुल कीमत लगभग एक लाख रुपये है।

बताया गया कि आरोपी सैबी ए बेंजामिन पूर्व में मेडिकल दुकान में काम कर चुका है, जिससे उसका संपर्क अन्य राज्यों की दवा कंपनियों के लोगों के साथ है। अन्य राज्यों से दवाइयां किस प्रकार मंगाई जाती हंै, इसकी जानकारी भी उसे है। इसी का फायदा उठाकर आरोपी गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक मेडिकल कंपनी से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को स्पीड पोस्ट के माध्यम से रायपुर मंगाता था। अपने साथी अश्वनी पाल के साथ मिलकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा था।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए