नकली दवा खरीद में शामिल कारोबारी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (उप्र)। नकली दवा खरीद में शामिल कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। आगरा के नकली दवा सिंडिकेट से जुडक़र मुजफ्फरनगर के व्यापारी ने कई करोड़ रुपये की नकली दवा बेच दीं। वह अपने मकान से ही कारोबार कर रहा था। सहारनपुर-बस्ती मंडल के औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी फरार हो गया। उसने आयुष मेडिकोज एजेंसी के नाम से लाइसेंस लेकर अवैध कारोबार किया। चार माह में लगभग 3.57 करोड़ रुपये की कई कंपनियों की नकली दवा क्रय-विक्रय की। औषधि निरीक्षक ने व्यापारी और आगरा के तीन नकली दवा माफिया के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।

यह है मामला

औषधि निरीक्षक पवन कुमार शाक्य के अनुसार नकली दवा के कारोबार की सूचना मिली थी। टीम ने देर रात दवा व्यापारी तरुण गिरधर के घर छापेमारी की। तरुण ने अपनी पत्नी नितिका के नाम पा आयुष मेडिकोज एजेंसी के नाम से दवा लाइसेंस लिया था। इसके माध्यम से अपने पार्टनर राहुल कुमार के साथ मिलकर नकली दवाओं का कारोबार कर रहा था।

टीम ने उसके लैपटाप, मोबाइल समेत एजेंसी के दस्तावेज कब्जे में लिए हंै। इनके आधार पर छानबीन की गई। इसमें साफ हुआ कि आरोपित ने वेटरिन-8 और 16 एमजी, रोजोवास 10 एमजी और एलेग्रा 120 एमजी की नकली दवाइयां खरीदी हैं। तरुण ने बताया कि सभी दवाओं को आगरा की बंसल मेडिकल एजेंसी, ताज मेडिको तथा एमएसवी मेडी प्वाइंट से खरीद रहा था।

चार माह में वह 3.57 करोड़ रुपये की दवा खरीदकर बाजार में सप्लाई कर चुका है। आरोपित को पुलिस के हवाले किया गया है। उसका साथी राहुल फरार है। राहुल को नामजद नहीं कराया गया है। उसको न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 7 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 9 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 8 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 8 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 18 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील