कैंसर दवा की अदला-बदली, फार्मा कंपनी पर कार्रवाई का आदेश

तिरुवनंतपुरम (केरल)। कैंसर दवा की अदला-बदली के बाद फार्मा कंपनी परकानूनी कार्रवाई का आदेश दिया गया है। रीजनल कैंसर सेंटर (आरसीसी) में हुई घटना में दवा के लेबल में गड़बड़ी पाई गई। फेफड़ों के कैंसर की कीमोथेरेपी दवा को मस्तिष्क कैंसर की दवा के रूप में चिह्नित डिब्बे में पैक कर दिया गया था। राज्य मानवाधिकार आयोग (एसएचआरसी) ने दवा की आपूर्ति करने वाली फार्मा कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही का निर्देश दिया है।

यह निर्देश आयोग के अध्यक्ष, पूर्व न्यायाधीश अलेक्जेंडर थॉमस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जारी किया गया था। आयोग ने इससे पहले इस मामले की व्यापक जांच का आदेश दिया था। 9 जुलाई को आरसीसी फार्मेसी के कर्मचारियों ने एक मरीज को दवा देते समय लेबल में गड़बड़ी का पता लगाया। दरअसल, एक दवा के पैकेट के अंदर दूसरी दवा पाई गई थी।

गलती का पता चलने के बाद, राज्य औषधि नियंत्रक ने दवा के पांच पैकेट जब्त कर अदालत में पेश किए। दवा की आपूर्ति करने वाली कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और कंपनी को ब्लैकलिस्ट भी कर दिया गया है। अध्यक्ष ने आरसीसी निदेशक को कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Related Posts

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

पलवल (हरियाणा)। नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा गया है। पुलिस ने नशीली दवाओं के अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 24 हजार…

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। ड्रग अलर्ट में बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल बताए गए हैं। ये सैंपल देशभर से बीते माह लिए गए थे। इनमें अकेले हिमाचल प्रदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 1 views
नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 1 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 15 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 17 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी