डायबिटीज की दवा के एक बैच के इस्तेमाल पर लगाई रोक

रायपुर (छत्तीसगढ़)। डायबिटीज की दवा के एक बैच के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) ने ये निर्देश जारी किया है। रायपुर और बलौदाबाजार जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश जारी किया है। पत्र में Metformin 500mg + Glimepiride 2mg Sustained Release Tablet (Batch No. MGC-506 का उपयोग रोकने को कहा है।

ड्रग वेयरहाउस की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि उक्त दवा बैच से संबंधित गुणवत्ता संबंधी शिकायतें कुछ स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा प्राप्त हुई थीं। शिकायतों में दवा की प्रभावशीलता और संरचना को लेकर संदेह जताया गया था। सीजीएमएससी ने इन शिकायतों पर तत्काल कदम उठाया है ताकि मरीजों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न हो।
अधिकारियों ने बताया कि इस बैच की गुणवत्ता जांच और तकनीकी परीक्षण कराए जाएंगे। जांच रिपोर्ट के बाद ही निगम अगला कदम उठाएगा। सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल प्रभाव से इस बैच की दवा का मरीजों को वितरण बंद करें। जो स्टॉक अस्पतालों या स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध है, उसे ड्रग वेयरहाउस रायपुर में वापस भेजें।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 16 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर