तीन दवा होलसेलर अरेस्ट करने पर केमिस्ट भड़के

पंचकूला। तीन दवा होलसेलर को अरेस्ट करने के मामले में केमिस्ट भड़क गए हैं। कैमिस्टों ने हड़ताल करने की चेतावनी दी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पंचकूला के तीन दवा होलसेलरों को गिरफ्तार किया है। चार होलसेलरों को नोटिस देकर 14 जुलाई को पेश होने के निर्देश दिए हैं।

नोटिस के बाद होलसेलर डरे हुए हैं। वहीं, प्रदेशभर के केमिस्टों में एनसीबी की कार्रवाई के खिलाफ रोष है। उन्होंने धमकी दी है कि दवा होलसेलरों की रिहाई नहीं की गई, तो पूरे प्रदेश में दवा केमिस्ट हड़ताल कर देंगे।

यह है मामला

एनसीबी ने पिंजौर में दीप मेडिकोज पर रेड की थी। स्टोर से कुछ प्रतिबंधित दवाइयां जब्त की थी। इस संबंध में होलसेलरों को जानकारी नहीं थी कि पिंजौर के दीप मेडिकोज के पास नारकोटिक्स का लाइसेंस नहीं था।
इसके बाद एनसीबी ने उन होलसेलरों पर कार्रवाई शुरु कर दी, जिन्होंने यह दवाइयां सप्लाई की थी। साथ ही खाद्य एवं औषधि विभाग ने भी इन सातों होलसेलरों के लाइसेंस 10 दिन के लिए निलंबित कर दिए थे। इसके बाद एनसीबी ने एसएस भारती सेक्टर-12, मेडी किंग सेक्टर-20, शर्मा इंटरप्राइजेज सेक्टर-4 के प्रबंधकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 4 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 4 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 11 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़