मेडिकल स्टोर से कफ सिरफ जब्त, दो गिरफ्तार

बैरगनिया, सीतामढ़ी (बिहार)। मेडिकल स्टोर से कफ सिरफ जब्त कर दो लोग गिरफ्तार किए हैं। स्थानीय पुलिस,एसएसबी 20 वी बटालियन ने कुमार मेडिसिन दवा दुकान पर रेड की। मौके से भारी मात्रा में नशीली कफ सिरफ, इंजेक्शन, टैबलेट जब्त की। वहीं, दुकानदार सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

पुलिस टीम ने शंकर मार्केट स्थित कुमार मेडिसिन दवा दुकान पर छापेमारी की। मौके से कोकास डीएस कफ सिरफ 100 एमएल की 330 बोतल, 60 एमएल के 75 बोतल,बेरी कफ सिरफ 100 एमएल के 95 बोतल,कॉडीन सिरफ 100 एमएल के 117 बोतल,फेनर्गन इंजेक्शन-795 पीस,डाइजेपाम इंजेक्शन 912 पीस, स्पाईस्मो प्रोवसिगन प्लस कैप्सूल-672 पीस,निटजोसीन 10 टैबलेट, बुप्रोनोरफीन इंजेक्शन-925 पीस को जब्त किया।

दवा दुकानदार प्रशांत कुमार व एक क्रेता विमल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश कर हिरासत में भेज दिया गया है। नशा सेवन करने वाले विमल से ही उक्त दुकान के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद एसएसबी उसके पीछे लगी रही। विमल ने जब उक्त दुकान में जाकर नशीले इंजेक्शन खरीदे तो पुलिस ने कार्रवाई कर दी।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 18 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ