ट्रांसपोर्ट के जरिए कफ सिरप का सप्लायर अरेस्ट

उदयपुर। ट्रांसपोर्ट के जरिए कफ सिरप की सप्लाई करने वाले युवक को अरेस्ट किया है। गोवर्धनविलास थाना पुलिस व जिला स्पेशल टीम ने यह संयुक्त कार्रवाई की। ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से प्रतिबंधित कोडीन युक्त नशीली दवाइयां मंगवाई गई थी। इसे ग्रामीण क्षेत्रों में बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 29 कार्टन में भरी 3820 शीशियां कोडीन सिरप जब्त की हैं।

यह है मामला

पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर बलीचा स्थित पुण्या ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन में छापा मारा। सूचना मिली थी कि ढिमड़ा (वल्लभनगर) निवासी पुष्करराज डांगी ने ट्रांसपोर्ट के जरिए कोडीनयुक्त सिरप मंगवाया है। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। उसे पकडक़र पूछताछ की गई।

उसने स्वयं को पार्थ इंटरप्राइजेज फर्म का मालिक बताया। औषधि नियंत्रण अधिकारी अनिरुद्ध खत्री की मौजूदगी में ट्रांसपोर्ट गोदाम की तलाशी ली गई। यहां कुल 29 कार्टन में 3820 शीशियां संदिग्ध कोडीन युक्त सिरप पाई गईं। जांच में सामने आया कि दवाइयां अहमदाबाद की फार्मा कंपनियों से पार्थ इंटरप्राइजेज और सिद्धार्थ फार्मेसी के नाम भेजी गई थीं।

औषधि नियंत्रण अधिकारी ने पुष्टि की कि सिरप में मन:प्रभावी पदार्थ मौजूद है। हालांकि आरोपी के पास खुदरा औषधि लाइसेंस था। लेकिन एनडीपीएस श्रेणी की दवाओं के क्रय-विक्रय की अनुमति नहीं थी। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी नरेश डांगी के साथ मिलकर नशीली दवाइयां मंगवाता था। उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में नशा करने वालों को बेचता था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 4 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त