गोदाम पर छापा मारकर लाखों का कफ सिरप जब्त

लोनी। गोदाम पर छापा मारकर लाखों रुपये कीमत की प्रतिबंधित दवाइयां जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के इलाइचीपुर गांव में दवा गोदाम पर पुलिस और औषधि निरीक्षक की टीम ने की। टीम ने गोदाम से 273 कार्टून में 40926 प्रतिबंधित खांसी का कफ सिरप बरामद किया। इसकी कीमत करीब 87 लाख बताई गई है। टीम ने मौके से आरोपी गौतम सिंह को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि इलाइचीपुर गांव में गोदाम से प्रतिबंधित खांसी की दवाई सप्लाई की जाती है। सूचना के तहत पुलिस और औषधि निरीक्षक की टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान गोदाम पर 273 कार्टून में 40926 कफ सिरप मिले। जब टीम ने गोदाम में मौजूद व्यक्ति से लाइसेंस मांगा तो वह लाइसेंस नहीं दिखा सका।

जांच में पता चला कि यह प्रतिबंधित दवा है। इसका प्रयोग नशा करने के लिए किया जाता है। पुलिस ने मौके से आरोपी गौतम सिंह (44) निवासी ग्राम मुहम्मदनगर डीहा थाना रामगांव जिला बहराइच को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गौतम ने बताया कि वह अपने दो साथियों विमल पांडेय व मनोज कुमार के साथ मिलकर यह गोदाम चलाता है। वह रात में दिल्ली से ट्रक में दवा छिपाकर इलाइचीपुर गांव स्थित गोदाम में लाते थे।

गोदाम में दवा को अलग-अलग कार्टून में पैक किया जाता था। कार्टून को छिपाने के लिए उसके ऊपर और नीचे कंबल रखते थे। इसे बिहार के साथ ही अन्य राज्यों में सप्लाई किया जाता था। करीब तीन माह पहले ही उन्होंने यह गोदाम किराए पर लिया था। औषधि निरीक्षक टीम ने बरामद दवा का सैंपल लिया है। आरोपियों के पास बरामद दवाइयों का बिल नहीं मिला। पुलिस आरोपी गौतम के दो साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

 

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई