तीन दवा एजेंसी से 45 हजार का कफ सिरप जब्त

बरेली (उप्र)। तीन दवा एजेंसी पर रेड कर 45 हजार का कफ सिरप जब्त किया गया है। नकली, नशीली और मिलावटी दवाओं पर नकेल कसने के लिए यह कार्रवाई हुई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने गली नवाबान और मॉडल टाउन में दबिश दी। अचानक हुई इस छापेमारी से दवा बाजार में खलबली मच गई। टीम ने तीन दवा एजेंसियों से करीब 45 हजार रुपये के नारकोटिक और कोडीन युक्त कफ सिरप की बिक्री रोक दी। साथ ही पांच ऐलोपैथिक दवाओं के सैंपल लेकर उन्हें वाराणसी लैब में भेजा है।

यह है मामला

एफएसडीए ने मैसर्स एक्सट्रीम हेल्थ सॉल्यूशन, मैसर्स पवन फार्मास्यूटिकल्स (गली नवाबान) और पवन फार्मास्यूटिकल्स (मॉडल टाउन) पर एक साथ दबिश दी। टीम ने औषधि विक्रय लाइसेंस, भंडारित दवाओं की गुणवत्ता, खरीदी-बिक्री का हिसाब जांचा।

औषधि निरीक्षक राजेश कुमार के मुताबिक टीम ने तीनों फर्मों से दो वर्षों का क्रय-विक्रय रिकॉर्ड मांगा है। कफ सिरप सहित पांच दवाओं के नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी। सभी मेडिकल स्टोरों की रिपोर्ट सहायक आयुक्त (औषधि) को भेजी जा रही है। इस कार्रवाई ने अब सभी दवा कारोबारियों में हडक़ंप मचा दिया है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 16 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ