Cova Track से मिलेगी कोरोना वैक्सीन बनने की जानकारी

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी पर अभी तक कंट्रोल नहीं हो पाया है। संक्रमण के मामलों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। सभी की उम्मीदें कोरोना वैक्सीन पर टिकी हैं। देश में कई स्तरों पर कोरोना वैक्सीन पर काम हो रहा है। तेज गति से वैक्सीन का परीक्षण किया जा रहा है। इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉपिक में ‘कोविड-19 वैक्सीन’ भी शामिल है। लोगों की इसी उत्सुकता को देखते हुए ओडिशा की कंपनी सीएसएम टेक्नोलॉजीज़ ने एक ऐसी वेबसाइट www.covatrack.in बनाई है जिस पर आप भारत में बन रहीं कोराना वैक्सीन्स की हर डेवलपमेंट को ट्रैक कर सकेंगे। यानी आप इस वेबसाइट से जान सकते हैं कि भारत में बन रहीं विभिन्न कोरोना वैक्सीन्स का काम कहां तक पहुंचा। कौन सी वैक्सीन किस स्टेज पर है। यह एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां आपको वैक्सीन के तैयार होने की हर अपडेट मिलेगी। कोवाट्रैक हर वैक्सीन के अप्रूव होने और उसके मार्केट में आने से पहले उसके क्लीनिकल ट्रायल के मल्टीपल स्टेज पर कड़ी निगरानी रखेगा। ट्रैकर सीएसएम के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉंसिबिलिटी प्रोग्राम के तहत विकसित किया गया है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 16 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर