चिकित्सकों ने हड़ताल के दौरान अस्पताल पर जड़ा ताला

बेनीपट्टी, मधुबनी (बिहार)। चिकित्सकों ने हड़ताल के दौरान अस्पताल पर ताला जड़ दिया। हड़ताली चिकित्सकों ने बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल में ताला जड़ कर ओपीडी व्यवस्था ठप कर दी। इससे अस्पताल संचालन में कई तरह की परेशानी होने लगी।

यह है मामला

बिहार स्वास्थ्य कर्मचारी के आह्वान पर चिकित्सक बायोमेट्रिक उपस्थिति पर रोक लगाने, आवास की सुविधा उपलब्ध कराने, चिकित्सकों को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने व गृह जिले में पोस्टिंग करने समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताली चिकित्सकों ने बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल में ताला जड़ कर ओपीडी व्यवस्था ठप कर दी। इसकी सूचना मिलते ही अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विकास मदन हरिनंदन ने सभी चिकित्सकों को स्वास्थ्य व्यवस्था बाधित होने से मरीजों की परेशानी बढ़ने की संभावना जताते हुए ताला खोलने का निर्देश दिया।

उच्चाधिकारियों के प्रयास के करीब दो घंटे के बाद अस्पताल में जड़े ताले को खुलवाया जा सका। बता दें कि मांगों के समर्थन में 27 से 29 मार्च तक सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक ओपीडी कार्य का बहिष्कार करने की घोषणा कर हड़ताल पर चले गये। दो घंटे के बाद अस्पताल में जड़े ताले खुलने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक ने बताया कि मामले से वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। उधर, चिकित्सकों का कहना है कि अगर 29 मार्च तक उनकी मांगों पर विचार नही किया गया तो वे आंदोलन तेज करते हुए ओपीडी के साथ-साथ आपात सेवा भी ठप कर देंगे।

Related Posts

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

हरदोई (यूपी)। अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस हुआ है। सांडी चुंगी स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत हो गई। इस…

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

पाली (राजस्थान)। फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर सीएमएचओ का चैंबर कुर्क कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के चैंबर को ताला लगाकर चाबी डिक्रीदार को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 1 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 8 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर