DRDO की इस दवा से सफेद दाग का इलाज संभव: डॉक्टर्स का दावा

नई दिल्ली। सफेद दाग से बहुत से लोग परेशान होते हैं। इसकी एक शानदार दवा भारत में मौजूद है, जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है। इस दवा का नाम है ल्यूकोस्किन। इस दवा से अब तक एक लाख से अधिक मरीजों का सफल इलाज हो चुका है। उपचार की सफलता का दर 70 फीसदी से ज्यादा दर्ज किया गया है।

ल्यूकोस्किन को बाजार में एमिल हेल्थकेयर एंड रिसर्च सेंटर (एएचआरसी) लेकर आई है। इसकी प्रमुख डॉ. नीतिका कोहली ने कहा कि ल्यूकोस्किन की तकनीक डीआरडीओ से हासिल करने के बाद मरीजों पर उसके परीक्षण किए गए। फिर साल 2011 में इसे बाजार में उतारा गया था। वह खुद भी बतौर डॉक्टर ल्यूकोस्किन से मरीजों का उपचार कर रही हैं। इन 10 सालों में एक लाख से अधिक मरीजों का उपचार किया गया है. यदि कुल सफलता दर देखें तो 70 फीसदी से अधिक रही है।

बुधवार को दिल्ली एक होटल में डॉक्टर्स कान्फ्रेंस के दौरान गंभीर त्वचा रोग के चिकित्सीय निदान पर विशेषज्ञों ने आपस में यह जानकारी साझा की। इस दौरान डॉक्टरों ने कहा कि आयुर्वेद में चतुष्पाद डॉक्टर, मरीज, औषध और तीमारदार की बात कही गई है। दवा अच्छी हो लेकिन डॉक्टर उसकी सही खुराक निर्धारित न कर पाए तो भी उपचार प्रभावित होता है। इसी प्रकार मरीज का डॉक्टर और दवा में विश्वास भी अहम है. मरीज की देखभाल करने वाले लोगों की भी भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

रिसर्च सेंटर के 10 साल पूरे होने के साथ ही ल्यूकोस्किन के भी 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर डॉक्टर्स कॉन्फ्रेंस किया गया था। इसमें कई जाने-माने आयुर्वेद एवं आधुनिक चिकित्सा पैथियों के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। उन्होंने सफेद दाग के उपचार में ल्यूकोस्किन की प्रभावकारिता पर प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ. सुरेश चौधरी, डॉ. प्रभाकर राव, डॉ. भगवान सहाय, डॉ. रघुराम और डॉ. दीपाली भारद्वाज सहित देश भर के विशेषज्ञों ने त्वचा रोग को लेकर अहम जानकारियां साझा कीं।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 18 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 9 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 9 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 13 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची