नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रांची। नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को पकड़ा और उनके पास नशीली दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद किया।

यह है मामला

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को सरला बिरला स्कूल, महिलौंग के पास असामाजिक गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके चलते डीएसपी अमर कुमार पांडे के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को पकड़ा और तलाशी लेने पर उनके पास नशीली दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद हुआ।

गिरफ्तार किए आरोपी शाहबाज खान और गुड्डू खान पिठोरिया के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 100 एमएल की 75 बोतल ओनरेक्स कफ सिरप और 144 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। इसके अलावा, 1340 रुपये नकद और एक बाइक भी जब्त की गई, जो नशीली दवाओं की बिक्री से जुटाई गई थी।

डीएसपी अमर कुमार पांडे ने बताया कि लंबे समय से स्कूल के आसपास असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। छापेमारी के दौरान एक आरोपी शाहबाज खान को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके साथी गुड्डू खान को घर से दबोच लिया गया। दोनों के खिलाफ टाटीसिल्वे थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी