कारोबारी के घर से 30 लाख रुपये की नशीली दवाएं जब्त कीं

गुमला (झारखंड)। कारोबारी के घर से 30 लाख रुपये की नशीली दवाएं जब्त कीं गई हैं। यह कार्रवाई टोटो थाना व घाघरा पुलिस ने की। छापेमारी में 27 पेटी विंरेक्स सिरप व विन स्पास्मो टैबलेट बरामद हुई हैं।

यह है मामला

घाघरा पुलिस ने पुटो रोड स्थित मिथिलेश सिंह के घर पर छापेमारी कर नशीले सिरप व टैबलेट का जखीरा बरामद किया। घर से 27 पेटी नशीली दवा विंरेक्स सिरप व 7 पेटी विन स्पास्मो फोर्ट टैबलेट बरामद की है।

पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद आरोपी मिथिलेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया और सभी दवाओं को जब्त कर थाना ले गई। छापेमारी के दौरान एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, टोटो थानेदार उदेश्वर पाल व घाघरा के एसआई विकास कुमार के अलावा कई जवान मौजूद थे। सभी दवा की पेटी के ऊपर कुत्ता का दवा व पौष्टिक आहार के चित्र बने हैं। इसके अंदर नशीली दवा रखी हुई थी। इस नशीले दवाओं के भंडारण का बाजार मूल्य लगभग 30 लाख रुपये बताया गया है।

टोटो पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ करने पर उसने मिथिलेश सिंह का नाम लेते हुए जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मिथिलेश सिंह के घर से नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया है। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि पुटो रोड स्थित मिथिलेश सिंह के घर से अवैध नशीले दवाओं की खरीद बिक्री होती है। इसके बाद घाघरा व टोटो थाना की संयुक्त छापेमारी में नशीली दवाओं को जब्त किया है। दवाओं से संबंधित कागजात दिखाने पर मिथिलेश सिंह असमर्थ रहे।

 

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन