पैरासिटामोल से लेकर जरूरी दवाएं हो सकती हैं महंगी

नई दिल्ली। पैरासिटामोल से लेकर जरूरी दवाएं महंगी हो सकती हैं। ईरान पर इजऱायल और अमेरिकी हमलों के चलते यह आशंका उत्पन्न हुई है। युद्ध के चलते पूरी दुनिया के सामने तेल और गैस का संकट है। अब आने वाले दिनों में दवाओं के दाम भी बढ़ सकते हैं।

दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की कीमतों में उछाल आया है। दो हफ्तों में इनकी लागत करीब 30 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है। इससे भारत की फार्मा इंडस्ट्री पर भारी दबाव बन गया है।

एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट्स (एपीआई) से ही दवाएं बनती हैं। इनकी कीमतों में बढ़ोतरी की मुख्य वजह युद्ध से शिपिंग संकट बताया जा रहा है। कंटेनर जहाजों की कमी के कारण चीन से भारत आने वाले कच्चे माल की आपूर्ति बाधित हो रही है। चीन भारतीय दवा कंपनियों के लिए एपीआई का सबसे बड़े सप्लायरों में से एक है। ऐसे में उत्पादन लागत बढऩे के साथ-साथ दवाओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी की आशंका है। इसके अलावा शिपिंग लागत भी तेजी से बढ़ी है। प्रति शिपमेंट माल ढुलाई पर लगने वाला शुल्क दोगुना हो गया है। इसके साथ-साथ 4,000 से 8,000 डॉलर तक के अतिरिक्त सरचार्ज भी वसूले जा रहे हैं।

दवा बनाने की लागत में वृद्धि

आयात कंपनियां कच्चे माल की बढ़ी कीमतों का बोझ सीधे दवा कंपनियों पर डालने लगी हैं। फार्मास्युटिकल सॉल्वेंट्स की लागत भी 20 से 30 फीसदी तक बढ़ चुकी है। शिपिंग कंपनियां भी अतिरिक्त शुल्क वसूल रही हैं।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 15 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए