मेडिकल कॉलेज में मिलीं एक्सपायर्ड दवाएं और मेडिकल सामग्री

करनाल (हरियाणा)। मेडिकल कॉलेज में एक्सपायर्ड दवाएं और मेडिकल सामग्री मिलीं हैं। हरियाणा विधानसभा की विषय समिति ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण किया। समिति को ऑपरेशन स्टोर और आईसीयू में एक्सपायर्ड दवाएं और मेडिकल सामग्री मिली। ये दवाएं मरीजों को दिए जाने का आरोप भी है।

बेहोशी की दवा, ड्रेसिंग और पंपिंग किट आदि की मियाद 2024 में ही खत्म हो चुकी थी। स्टोर में एक्सपायर दवाओं की कई पेटियां मिलीं। एक-एक दवा की शीशी की कीमत 25-25 हजार रुपये तक है। कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन की भारी लापरवाही रही है। मरीजों को एक्सपायरी दवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वह यह मामला विधानसभा में उठाएंगे। उन्होंने मौके से एक्सपायर दवाओं के सैंपल भी लिए।

डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ से सवाल किए तो एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल दी। नर्सों ने कहा कि वे स्टोर से दवाएं सिर्फ लाकर देती हैं। डॉक्टरों ने सफाई दी कि जो दवा आती है, वे मंगवा लेते हैं। स्टोर इंचार्ज ने कहा कि इन दवाओं में घपला हुआ है। जिस डॉक्टर ने इनको खरीदा था, अब उनका ट्रांसफर हो चुका है।

विधायक ने पूछा कि दवाएं एक्सपायर हो रही थी तो इनको दूसरे संस्थानों में क्यों नहीं भेजा। जरूरतमंद लोग दवाएं न मिलने से परेशान हैं। अगर निरीक्षण न होता तो लाखों की एक्सपायर दवाओं का खुलासा नहीं होता।

कॉलेज परिसर में पड़ी लाखों की मिट्टी को रातों-रात बेचने का आरोप भी लगा। समिति ने जांच के आदेश देने की बात कही है। पहले कॉलेज में पैरा मेडिकल छात्राओं ने ओटी ट्रेनर पर शोषण के आरोप लगाए थे। मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. एमके गर्ग ने कहा कि मामला संज्ञान में आ चुका है। यह गंभीर लापरवाही है। इस पर विभागाध्यक्षों से जवाब मांगे हैं। उनके जवाब मिलने के बाद जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 18 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ