स्किन डिजीज की नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

नई दिल्ली। स्किन डिजीज की नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद के लोनी इलाके में की। इन नकली दवाओं की सप्लाई पूरे नॉर्थ इंडिया में की जाती थी। इससे आम लोगों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा था।

यह है मामला

दिल्ली क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में नकली दवाओं का नेटवर्क एक्टिव है। इसी आधार पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की। टीम ने गाजियाबाद के लोनी में चल रही फैक्ट्री तक पहुंच बनाई और छापेमारी कर दी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्किन रोगों की नकली दवाएं, मशीनें, लेबल और नामी कंपनियों की दवाओं जैसे पैकेट बरामद किए।

जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री में तैयार की जा रही नकली दवाओं को सदर बाजार समेत कई बड़े दवा बाजारों में सप्लाई किया जाता था। इसी कड़ी में टीम ने सदर बाजार में भी छापेमारी कर नकली दवाओं की खेप बरामद की।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी नकली दवाएं बनाने वाली फैक्ट्री का मालिक है। दूसरा आरोपी सप्लाई और वितरण के काम में शामिल था। पुलिस फिलहाल दोनों से पूछताछ में जुटी है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन