आयुर्वेदिक दवाओं में नकली अशोक की छाल मिलाने का भंडाफोड़

गाजियाबाद। आयुर्वेदिक दवाओं में नकली अशोक की छाल मिलाने का भंडाफोड़ हुआ है। भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी भेजष संहिता आयोग के वैज्ञानिकों ने बाजार में मिलने वाली कई औषधीय पौधों की जांच की। इसमें से 15 प्रतिशत से अधिक पौधे नकली मिले।

बताया गया है कि इन पौधों का इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवा बनाने के साथ ही लोग घरों में भी आयुर्वेदिक उपचार के लिए करते हैं। इसमें प्रमुख रूप से अशोक की छाल नकली पाई गई। इसका इस्तेमाल पेट संबंधी रोग, त्वचा रोग, बावासीर, हड्डियों से संबंधी रोग, ल्यूकोरिया समेत कई बीमारियों में किया जाता है।

प्रधान वैज्ञानिक डॉ. जयंती ए. के अनुसार बाजार में मिलने वाले कई पौधों की जांच आयोग की प्रयोगशाला में की गई। जांच के दौरान बाजार में मिलने वाली अशोक की छाल नकली पाई गई। उन्होंने बताया कि अशोक की छाल का प्रयोग बड़ी कंपनियों द्वारा आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण के लिए किया जाता है। कई बार इसकी शिकायत क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा की गइ थी। इसके बाद आयोग की टीम ने बाजारों और कंपनियों में इस्तेमाल होने वाले अशोक के छाल की जांच की। कई बड़ी कंपनियों की दवाओं की जांच में नकली छाल के प्रयोग का पता चला है।

इस संदर्भ में ड्रग इंस्पेक्टरों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है कि कैसे बाजार में मिलने वाली नकली दवाओं और औषधीय पौधों की पहचान करें। गौरतलब है कि अशोक के पेड़ में लाल रंग के फूल भी औषधीय गुणों का भंडार है। त्वचा रोगों को दूर करने के लिए अशोक पेड़ के फूल वरदान समान माने गए हैं। यह फिमेल इन्फर्टिलिटी, यूट्रिन डिसऑर्डर, पेचिश और विभिन्न त्वचा रोगों के इलाज के लिए कारगर है।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 4 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 4 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 4 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 6 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 12 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली