आयुर्वेद के नाम पर नकली दवा बना रही कंपनी का भंडाफोड़

मुंबई। आयुर्वेद के नाम पर नकली दवा बना रही घरवार फार्मा प्राइवेट लिमिटेड का भंडाफोड़ हुआ है। एफडीए ने रेड 1 करोड़ 27 लाख रुपये की नकली दवा जब्त की है। वहीं, करीब 2 करोड़ 93 लाख 255 रुपये की मशीनों को भी सीज किया है। छापेमारी वसेई के गीता गोविंद इंडस्ट्री नावघर के शैलेश इंडस्ट्री के 20 नंबर गली में की गई।

यह है मामला

जांच में पता चला कि यह कंपनी पिछले करीब 7 सालों से नकली दवाओं का निर्माण कर रही थी। यह कंपनी घरवार फार्मा प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड और रूसब फार्मा के नाम से थी। इसका लाइसेंस पंचकुला (हरियाणा) का है, लेकिन दवा का प्रोडक्शन वसेई में किया जा रहा था। जॉइंट कमिश्नर एफडीए विजलिंस डॉ.राहुल खाडे के अनुसार एफडीए ने रेड कर 1 करोड़ 27 रुपये का का माल और मशीनरी जब्त की है।

नकली दवा बनाने वाली कंपनी के डायरेक्टर और पार्टनर धीरेन्द्र जनार्दन पर कार्रवाई के लिए एफडीए की और से निर्देश दिये गये हैं। एफडीए ने नकली प्रोडक्ट बनाने के लिए रखे रॉ मेटीरियल को मौके से जब्त कर लिया है। 2021 में भी रूसब फार्मा एवं घरवार फार्मा प्राईवेट लिमिटेड की सिस्टर फर्म पर आयुर्वेदिक में एलोपैथी ड्रग मिलाने को लेकर कार्रवाई की गई थी। इसको लेकर कोर्ट में मामला दर्ज है।

उस समय कंपनी का दवा का लाइसेस भी रद्द कर दिया गया था।एफडीए विजिलेंस अधिकारी वीआर रवि के अनुसार ये नकली दवा बेच रही कंपनी उसी का एक हिस्सा है।बीते दिनों भी वसेई के अंदर एफडीए ने नकली कॉस्मेटिक मैन्युफेक्चरिंग कर रही कंपनी के यहां रेड की थी। यहां लोरेल कंपनी का डुप्लीकेट प्रोडक्ट बनाकर सेल किया जा रहा था।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 7 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 5 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 14 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 14 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 16 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत