नकली कफ सिरप फैक्ट्री का भंडाफोड़, पूर्व कंपाउंडर अरेस्ट

पीलीभीत (यूपी)। नकली कफ सिरप फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। घुंघचाई थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मकान में चल रही नकली कफ सिरप बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। मौके से एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में नकली सिरप, खाली शीशियाँ, उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

यूट्यूब से नकली कफ सिरप बनाने की विधि सीखी

गिरफ्तार आरोपी सुरेश कुमार ग्राम लाह का निवासी है। वह पहले पीलीभीत के एक अस्पताल में कंपाउंडर का काम करता था। उसने खुलासा किया कि उसने यूट्यूब के जरिए नकली कफ सिरप बनाने की विधि सीखी थी। सुरेश कुमार स्प्रिट, ऑरेंज फ्लेवर, डीएक्स सिरप के घोल और चीनी की चाशनी मिलाकर नकली दवा तैयार करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 375 शीशियां बरामद की हैं। इसके अतिरिक्त, 488 खाली शीशियां, 1939 ढक्कन, 110 रैपर, एक गैस सिलेंडर और लेमिनेशन उपकरण भी मिले हैं।

आरोपी बरेली से खाली शीशियां मंगवाता था। उन्हें असली जैसा दिखाने के लिए लेमिनेशन मशीन का उपयोग करता था। मात्र 75-80 रुपए में तैयार होने वाली 10 शीशियों को वह 600-800 रुपए में बेचता था।
सुरेश यह माल पूरनपुर के साई मेडिकल स्टोर, गिरिराज मेडिकल स्टोर और उमापति मंडल नामक व्यक्ति को सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 17 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर