नकली ईनो बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

नई दिल्ली। नकली ईनो बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने में सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस ने प्रशांत विहार में एक नकली ईनो बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में नकली ईनो उत्पाद एवं पैकिंग सामग्री बरामद की है।

इससे पहले भी दिल्ली पुलिस नकली ईनो बनाने वाली कई फैक्ट्रियों पर रेउ कर चुकी है और भारी मात्रा में नकली ईनो के साथ कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। डीसीपी पंकज कुमार के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम संदीप जैन व जितेंद्र है।

ये इब्राहिमपुर दिल्ली के रहने वाले हैं। संदीप फैक्ट्री का मालिक है। उसने किराए पर जगह लेकर उसमें नकली ईनो निर्माण इकाई स्थापित की थी। जितेंद्र मूलरूप से रामकोट, जिला सीतापुर, यूपी का रहने वाला है। यह छापे के दौरान पैकिंग मशीन चलाते हुए पाया गया।

नकली ईनो निर्माण इकाई मूल कंपनी के उत्पाद की हूबहू नकल कर रही थी। कार्रवाई के दौरान 91,257 नकली ईनो सैशे, 80 किलोग्राम कच्चा माल, 13.080 किलोग्राम प्रिंटेड रोल, 54,780 स्टिकर, 2,100 अधबने पैकेट तथा एक पैकिंग मशीन बरामद की गई।

ग्लैक्सो स्मिथक्लाइन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि यशपाल सपरा ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि गांव इब्राहिमपुर में नकली ईनो का निर्माण किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान नकली इनो निर्माण इकाई सक्रिय पाई गई।

वहां से भारी मात्रा में नकली उत्पाद, पैकिंग सामग्री और कच्चा माल बरामद किया गया। दोनों आरोपियो को दो दिनों की पुलिस रिमांड लिया गया है। इनसे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और नकली सामग्री के स्रोत का पता लगाया जा सकेगा।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 15 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा