नकली दवाएं बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

आगरा (उप्र)। नकली दवाएं बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। यह सफलता सीबीसीआईडी को मिली है। पुडुचेरी में नकली दवा बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। मौके से करीब 30 करोड़ की दवाएं और मशीनें जब्त की हैं। फैक्टरी में 20 से अधिक नामी कंपनियों के नाम से नकली दवाएं बनाई जा रही थीं। दो दवा माफिया भी गिरफ्त में आए हैं। वहां से ही नकली दवाओं की आगरा में तस्करी हो रही थी। फैक्टरी को सील करते हुए जांच के लिए 20 सैंपल लिए गए हैं।

यह है मामला

सीबीसीआईडी और पुडुचेरी औषधि विभाग की टीम ने पुडुचेरी में नकली दवा बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि गोदाम दवाओं से भरा हुआ था। जांच करने पर 20 से अधिक नामी कंपनियों के नाम की दवाएं मिली हैं।

फैक्टरी में मौके पर दवा माफिया एके राणा और मणिपन्नम पकड़े गए हैं। वहां से आगरा में हे मां मेडिको, बंसल मेडिकल एजेंसी, एमएसवी मेडी पॉइंट, ताज मेडिको और राधे मेडिकल एजेंसी को दवाएं बेची जा रही थीं। इन फर्मों की आगरा में सीज की गईं 71 करोड़ रुपये की दवाओं का वहां मिलीं नकली दवाओं से मिलान हुआ है। इसमें बैच नंबर समेत अन्य सामान है। जब्त दवाओं की कीमत 5 करोड़ रुपये है।

जांच में पता चला है कि पुडुचेरी से आगरा में नकली दवाएं बेची जाती थीं। यहां से ही दवाओं को प्रदेश के अन्य शहरों और दूसरे राज्यों में खपाया जा रहा था। इसकी जांच करने के लिए लखनऊ स्तर से टीम बनेगी। टीम पुडुचेरी में भी जांच करने के लिए जाएगी। वहां से दवाओं के बैच नंबर, निर्माता और क्यूआर कोड समेत अन्य की रिपोर्ट बनाकर लाएगी।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए