गोदाम में नकली दवाइयों के रैकेट का भंडाफोड़

जमुई (बिहार) । गोदाम में नकली दवाइयों के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विस और जमुई पुलिस ने खैरा इलाके में छापेमारी की। इस दौरान एक करोड़ रुपये से ज्यादा की नकली दवाएं जब्त की। छापेमारी के दौरान कफ सिरप, बुखार की दवाइयां और मशीनें,पैकिंग सामग्री भी बरामद की गई।

यह है मामला 

चौहानडीह गांव में गोदाम की आड़ में नकली दवाएं बनाने का गोरखधंधा फलफूल रहा था। शिकायतों के बाद जांच पड़ताल की गई। इसके बाद पटना से आई ब्रांड प्रोटेक्शन टीम के नेतृत्व में छापेमारी की। खैरा पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली दवाएं, कॉस्मेटिक, मशीन, रैपर बरामद किया है। नकली दवा कई खेप में ट्रैक्टर से थाने लाया गया। ब्रांड प्रोटेक्शन के अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि चौहानडीह गांव में नकली दवाइयों का कारोबार चल रहा है। लगातार टीम इस पर नजर रख रही थी और पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी गई।

गोदाम

इसके बाद खैरा पुलिस की मदद से चौहानडीह स्थित एक मकान में छापेमारी की गई। इस दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक ब्रांडेड कंपनियों के नाम वाली दवाएं भारी मात्रा में बरामद की गईं। बरामद दवाइयों में कफ सिरप, बुखार की दवाइयां शामिल हैं। इसी के साथ कई महंगी दवाएं भी शामिल है और इनकी बाजार में कीमत 600 से 800 रुपये प्रति बोतल है। जब्त दवाओं की कीमत एक करोड़ से अधिक होने का अनुमान है।

जमुई के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन भी जांच के लिए खैरा थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली दवा और उसको बनाने का सामान बरामद किया गया है। जब्त की नकली दवाओं की लिस्ट तैयार कर ड्रग इंस्पेक्टर से सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद केस दर्ज होगा। गिरोह के सरगना की पहचान हो गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 16 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए