प्राइवेट हॉस्पिटल से दवाएं लेकर भाग रही फर्जी नर्स Arrest, अस्पताल सील

लक्ष्मीपुर, जमुई (बिहार)। प्राइवेट हॉस्पिटल से दवाएं लेकर भाग रही फर्जी नर्स को गिरफ्तार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने केनुहट स्थित मां दुर्गा इमरजेंसी हॉस्पिटल से दवा व अन्य सामान लेकर चुपके से निकल रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान सोनो की मनिता देवी के रूप में हुई है।

यह है मामला

थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला एक युवक के साथ देर शाम दुर्गा इमरजेंसी हॉस्पिटल का ताला खोलकर उसमें रखी दवा सहित अन्य साक्ष्यों को लेकर भागने के फिराक में थी। इसी दौरान गश्त पर निकले थाना के एसआइ विवेक कुमार यादव व सावन कुमार की नजर उक्त हॉस्पिटल के खुले दरवाजे पर पड़ी। उन्होंने अस्पताल के दरवाजे के पास जाकर देखा तो अंदर एक महिला व एक युवक हॉस्पिटल में रखे आवश्यक सामग्रियों को समेट रहे थे।

मामले की सूचना के बाद थानाध्यक्ष आलोक कुमार, मजिस्ट्रेट प्रखंड कृषि पदाधिकारी कपिलदेव पासवान व रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ डीके धुसिया के साथ पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल की। हॉस्पिटल में रखी कई मरीजों की पर्ची, जांच रिपोर्ट सहित कई चीज़ों को जब्त कर लिया गया। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हॉस्पिटल को सील कर दिया गया।

सफाई कर्मी के रूप में थी कार्यरत

गिरफ्तार महिला मनिता कुमारी ने पुलिस को बताया कि डॉ. मनीष यादव उक्त हॉस्पिटल का संचालक था और वह यहां सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत थी। लेकिन डाक्टर मनीष यादव के नहीं रहने पर महिलाओं का प्रसव भी कराती थी। पहले वह जिला मुख्यालय में किसी महिला चिकित्सक के यहां नर्स के रूप में काम करती थी। बाद में डॉ मनीष के संपर्क में आने के बाद वह केनुहट स्थित दुर्गा इमरजेंसी हॉस्पिटल आ गई।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही केनुहट स्थित मां दुर्गा इमरजेंसी हॉस्पिटल में एक महिला पूनम देवी प्रसव के लिए आयी थी। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी थी। घटना के बाद उक्त हॉस्पिटल के संचालक मनीष यादव व फर्जी नर्स समेत सभी कर्मी हॉस्पिटल में ताला लगाकर फरार हो गये थे।

इस मामले में मृतक के परिजनों ने हॉस्पिटल संचालक व झोलाछाप चिकित्सक गिद्धौर थाना क्षेत्र के कुड़ीला निवासी मनीष यादव के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला ने ही झोलाछाप चिकित्सक के साथ मिलकर मरीज का प्रसव कराया था। इस घटना में जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उसे भी गिरफ्तार करेंगे।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 1 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 1 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 2 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 2 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 11 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर