कोलगेट, फेयर एंड लवली जैसे ब्रांड कंपनियों के नकली उत्पादों का भंडाफोड़

जयपुर (राजस्थान)। कोलगेट, फेयर एंड लवली जैसे ब्रांड कंपनियों के नकली उत्पादों का भंडाफोड़ हुआ है। सैकड़ों दुकानों में नकली माल सप्लाई करने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोच लिया है। रैकेट के चार सदस्यों को सांगानेर सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया और इनके कब्जे में भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों के उत्पाद बरामद किए हैं।

यह है मामला

एसीपी सांगानेर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नकली उत्पाद जब्त किए हैं। ये घरेलू उपयोग में नियमित रूप से काम में लिए जाने वाले उत्पाद हैं। लगभग सभी ब्रांडेड कंपनियों के नकली उत्पाद जब्त किए हैं। कोलगेट और क्लोजअप टूथपेस्ट के 2,000 से ज्यादा नकली पैकेट जब्त किए हैं। साथ ही सरस, अमूल, कृष्णा, लोटस और महान ब्रांड का नकली घी पकड़ा है।

इनके अलावा गोदरेज और डिटोल के नकली साबुन, सर्फ एक्सेल डिटर्जेंट पाउडर, फेयर एंड लवली, वैसलीन बॉडी लोशन, आयोडेक्स, विक्स जैसे सौंदर्य उत्पाद भी जब्त किए हैं। वहीं माहेश्वरी चाय, फेवीक्विक के साथ बीड़ी, सिगरेट और पान मसाला के नकली उत्पाद भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 4 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत