फर्जी सेक्स पावर दवा रैकेट का भंडाफोड़ कर 9 अरेस्ट

राजकोट (राजकोट)। फर्जी सेक्स पावर दवा रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। साइबर क्राइम यूनिट ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों को ठग रहे थे। पुलिस ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह है मामला

पुलिस को सूचना मिली कि राजकोट में एक कॉल सेंटर संचालित हो रहा है। यहां आरोपी खुद को डॉक्टर या मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव बताकर लोगों को गुमराह करते थे। यह गिरोह सोशल मीडिया और फोन कॉल्स के जरिए ग्राहकों को लुभाता था। मात्र 120 रुपये की लागत वाली नकली दवाओं को 1,200 रुपये में बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा था। दो महीनों में गिरोह ने करीब 4,000 लोगों से संपर्क किया और सैकड़ों को शिकार बनाया।

जांच में खुलासा हुआ कि दवाओं की मैन्युफैक्चरिंग अहमदाबाद में हो रही थी। एक शख्स, किशन, इन नकली दवाओं को पैक कर कूरियर के जरिए भेजता था। पुलिस ने कॉल सेंटर पर छापा मारकर 8 लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन और लाखों रुपये का माल जब्त किया। आरोपियों ने कबूल किया कि वे आयुर्वेदिक और हर्बल दवाओं के नाम पर नकली और हानिकारक गोलियां बेच रहे थे।

पुलिस अधीक्षक विजयसिंह गुर्जर ने बताया यह ऑपरेशन साइबर क्राइम यूनिट की सतर्कता का नतीजा है। हम अन्य संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं। गुर्जर ने लोगों से अपील की कि वे ऐसी संदिग्ध दवाओं से बचें। केवल सत्यापित स्रोतों से खरीदारी करें।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए