अरबिंदो फार्मा की फैक्ट्री में आग लगने से ऑपरेशंस रोके

हैदराबाद (आंध्र प्रदेश)। अरबिंदो फार्मा की सहायक कंपनी लाइफियस फार्मा के प्लांट में आग लगने का समाचार है। आग लगने के चलते कंपनी को अस्थायी रूप से संचालन रोकना पड़ा है। दवा निर्माता कंपनी के अनुसार इस घटना में कुछ सहायक उपकरणों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन काकीनाडा स्थित पेनिसिलिन-जी प्रोडक्शन प्लांट के कोर मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

गनीमत है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कंपनी का कहना है कि आवश्यक उपकरण प्रतिस्थापन की सुविधा के लिए संयंत्र में परिचालन को 20-25 दिनों के लिए अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। फिलहाल कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अरबिंदो फार्मा ने कहा कि संयंत्र में संचालन जल्द शुरू होगा। कंपनी ने साफ किया कि इस घटना से उसके ऑपरेशन या वित्तीय स्थिति पर कोई खास असर नहीं पडेगा।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 3 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 4 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 3 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 12 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया